ग्रामीण चिकित्सकों ने प्रखंड मुख्यालय में दिया धरना
चानन: भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ के चानन इकाई के द्वारा मंगलवार को पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश महासचिव संजय भारती के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. मौके पर संघ के प्रदेश महासचिव श्री भारती ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सकों को झोला छाप कह कर सरकार मानसिक रूप से प्रताड़ित […]
चानन: भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ के चानन इकाई के द्वारा मंगलवार को पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश महासचिव संजय भारती के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. मौके पर संघ के प्रदेश महासचिव श्री भारती ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सकों को झोला छाप कह कर सरकार मानसिक रूप से प्रताड़ित करना बंद करे, और सरकार ये गारंटी ले कि सुदूर ग्रामीण इलाके में एक भी व्यक्ति इलाज और दवाई के अभाव में नहीं मरे.
नहीं तो सरकार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जायेगा. वहीं प्रखंड उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र मोदी ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक ही वास्तविक समाज सेवक हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक 24 घंटे लोगों की सेवा में लगे रहते हैं.
चाहे मरीज के पास पैसा हो या न हो. सबसे पहले इलाज कर उसकी जिंदगी बचाने का काम करते हैं. धरना के बाद संघ के सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल बीडीओ प्रेम प्रकाश से मिला व पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. धरना की अध्यक्षता डॉ राजेंद्र बिंद ने व संचालन डॉ सुनील कुमार वर्मा ने किया. इस अवसर पर डॉ नंदकिशोर साव, सुभाष कुमार वर्मा, दिलीप कुमार यादव सहित दर्जनों चिकित्सक उपस्थित थे.