एक बेंच पर कहीं तीन-तीन परिक्षार्थी दे रहे परीक्षा

परीक्षार्थियों की अधिक संख्या की वजह से बरामदे पर भी ली जा रही परीक्षालखीसराय. प्रशासन कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के चाहे लाख दावे कर ले, लेकिन उसकी स्वयं की व्यवस्था ही उसे इस दावे पर खरा उतरने नहीं देती है. जिले में परीक्षार्थियों की अधिक संख्या की वजह से मजबूरी में केंद्रों पर कहीं तीन-तीन […]

परीक्षार्थियों की अधिक संख्या की वजह से बरामदे पर भी ली जा रही परीक्षालखीसराय. प्रशासन कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के चाहे लाख दावे कर ले, लेकिन उसकी स्वयं की व्यवस्था ही उसे इस दावे पर खरा उतरने नहीं देती है. जिले में परीक्षार्थियों की अधिक संख्या की वजह से मजबूरी में केंद्रों पर कहीं तीन-तीन तो कहीं-कहीं बरामदे पर भी परीक्षाएं ली जा रही है. ऐसे में कदाचार मुक्त परीक्षा की बात कहना बेमानी ही कही जा सकती है. कई केंद्र तो ऐसे भी बनाये गये है, जिसकी खिड़की सड़क पर ही खुलती है. इसके कारण कदाचार को बढ़ावा मिल रहा है. ऐसे ही एक केंद्र पर बुधवार को गणित परीक्षा के समय जब प्रशासनिक पदाधिकारी जांच में पहुंचे थे तब इन खिड़कियों के माध्यम से लोगों द्वारा कदाचार में उपयोग लाने वाले चिरकुट फेंके गये. हालांकि इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कदाचार रोकने के अथक प्रयास किये जा रहे हैं. प्रशासनिक पदाधिकारी एक-एक कर प्रत्येक केंद्र पर जाकर स्वयं अवलोकन कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >