फोटो संख्या 08चित्र परिचय- बैठक में उपस्थित आरएसएस सदस्य 21 मार्च को मनाया जायेगा आरएसएस के संस्थापक डॉ हेडगेवार का जन्मदिनकजरा. चैत शुक्ल प्रतिपदा को राष्ट्रीय स्वयं सेवक के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म दिवस समारोहपूर्वक मनाया जायेगा. इसे लेकर कजरा में शनिवार व रविवार को दो दिवसीय बैठक आहूत की गयी. 21 मार्च को गणवेश में पद संचालन कार्यक्रम होगा. बड़हिया, सूर्यगढ़ा, कजरा, पीरीबाजार, पिपरिया दियारा, मोहनपुर, खुटहा आदि में कार्यक्रम होगा. डॉ हेडगेवार के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया जायेगा. आरएसएस प्रांत प्रमुख ग्राम विकास प्रचारक रामविलास शांडिल्य ने बताया कि हिंदी नववर्ष चैत शुक्ल प्रतिपदा को आरएसएक के स्वयंसेवक भारत को फिर से विश्वगुरु बनाने का संकल्प लेते हैं. मौके पर संघ के जिला कार्यवाह सुनील कुमार सिंह, जिला बौद्धिक प्रमुख उच्च न्यायालय के अधिवक्ता शंकर शर्मा, जिला सेवा प्रमुख अमोद कुमार, संजीव पांडेय, खंड कार्यवाह सूर्यगढ़ा आशीष कुमार सिन्हा, कजरा मंडल प्रमुख राकेश सिंह, नवीन कुमार सिंह, हरिनंदन पासवान, सह विभाग कार्यवाह राजेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे.
आरएसएस स्वयंसेवकों की बैठक
फोटो संख्या 08चित्र परिचय- बैठक में उपस्थित आरएसएस सदस्य 21 मार्च को मनाया जायेगा आरएसएस के संस्थापक डॉ हेडगेवार का जन्मदिनकजरा. चैत शुक्ल प्रतिपदा को राष्ट्रीय स्वयं सेवक के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म दिवस समारोहपूर्वक मनाया जायेगा. इसे लेकर कजरा में शनिवार व रविवार को दो दिवसीय बैठक आहूत की गयी. 21 […]
