लखीसराय. रविवार को पुरानी बाजार स्थित राजग गंठबंधन कार्यालय में भाजयुमो की सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष पप्पू सिंह ने की. पटना के क्षेत्रीय प्रभारी भारतेंदु मिश्रा ने जिले में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा बनाये गये नये सदस्यों की जानकारी ली. उन्होंने प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच नये सक्रिय कार्यकर्ता बनाने की अपील की. कॉलेजों में जाकर भी नये सदस्य बनाने को कहा. मौके पर महामंत्री चंदन कुमार, जिला मंत्री धनंजय कुमार, गोविंद कुमार, मोनू कुमार, संतोष कुमार, राजेश कुमार, शुक्ला जी आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.हम का कार्यकर्ता सम्मेलन 23 कोलखीसराय. हिंदुस्तानी अवाम मोरचा द्वारा 23 मार्च को मुंगेर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. इसकी सफलता को लेकर मोरचा के नेता प्रफुल्ल कुमार मांझी व अनिल मांझी ने कार्यकर्ताओं के साथ रामगढ़ चौक प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया. वहीं साधुशरण मांझी ने हलसी प्रखंड के अरमा, शिवसोना, बंडोला आदि गांवों का दौरा किया. लोगों से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की.
सदस्यता अभियान को लेकर भाजयुमो की बैठक
लखीसराय. रविवार को पुरानी बाजार स्थित राजग गंठबंधन कार्यालय में भाजयुमो की सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष पप्पू सिंह ने की. पटना के क्षेत्रीय प्रभारी भारतेंदु मिश्रा ने जिले में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा बनाये गये नये सदस्यों की जानकारी ली. उन्होंने प्रत्येक बूथ पर […]
