फोटो संख्या 01 -लखीसराय समाहरणालय पर धरना पर बैठे जदयू कार्यकर्ता लखीसराय. भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में जिला भर में जदयू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एक दिन का उपवास रखा. समाहरणालय में पार्टी की जिलाध्यक्ष नीलम देवी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ. इसमें पूर्व विधायक फुलेना सिंह, पूर्व जिप अध्यक्ष नूनू सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. सूर्यगढ़ा में प्रखंड जदयू अध्यक्ष मो कमरुद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में कार्यकर्ता प्रखंड कार्यालय परिसर में उपवास पर बैठे. वहां जदयू नेता सह प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष संजय महतो, पार्टी के वरीय नेता सह स्थानीय चेंबर के अध्यक्ष रविशंकर सिंह अशोक सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम भागीदारी निभायी. चानन, बड़हिया, रामगढ़ चौक, हलसी, पिपरिया आदि प्रखंड में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा.
भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में जदयू कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास
फोटो संख्या 01 -लखीसराय समाहरणालय पर धरना पर बैठे जदयू कार्यकर्ता लखीसराय. भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में जिला भर में जदयू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एक दिन का उपवास रखा. समाहरणालय में पार्टी की जिलाध्यक्ष नीलम देवी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ. इसमें पूर्व विधायक फुलेना सिंह, पूर्व जिप अध्यक्ष नूनू सिंह सहित […]
