गिद्धा ने सिंहपुर को हरा कर खिताब पर जमाया कब्जा

फोटो संख्या 33चित्र परिचय- विजेता टीम के खिलाडि़यों को ट्रॉफी प्रदान करते थानाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह हलसी. प्रखंड के सिंहपुर क्रिकेट मैदान में राजपूताना क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को गिद्धा क्रिकेट टीम व सिंहपुर के बीच खेला गया. इसमें गिद्धा की टीम ने सिंहपुर को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट […]

फोटो संख्या 33चित्र परिचय- विजेता टीम के खिलाडि़यों को ट्रॉफी प्रदान करते थानाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह हलसी. प्रखंड के सिंहपुर क्रिकेट मैदान में राजपूताना क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को गिद्धा क्रिकेट टीम व सिंहपुर के बीच खेला गया. इसमें गिद्धा की टीम ने सिंहपुर को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंहपुर की टीम 68 रन बना कर सिमट गयी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गिद्धा के टीम ने 8 विकेट के पतन पर निर्धारित रन बनाने में सफल हुई. हलसी थानाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह ने विजयी टीम को कप देकर सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >