पिकअप पर लोड कालाबाजारी के 31.20 क्विंटल चावल जब्त

पिकअप पर लोड कालाबाजारी के 31.20 क्विंटल चावल जब्त

लखीसराय. शहर के कवैया थाने की पुलिस ने चावल लदा एक पिकअप को बाइपास स्थित मंडल कारा के पीछे से जब्त किया है. पुलिस की सूचना पर सहायक आपूर्ति पदाधिकारी सुशील प्रताप सिंह ने प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जानकारी देते हुए जांच पड़ताल करने का निर्देश दिया. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सौरभ आनंद कवैया थाना पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की. जिसमें पिकअप रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 21 जीबी 1483 पर 65 प्लास्टिक के बोरे में उसना चावल हाथ से शिल्ड किया हुआ मिला. प्रथम दृष्टि से जन वितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा अनुदानित दर पर दिया गया चावल लगा है. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी राजेंद्र साहू के पुत्र सह पिकअप चालक राजनीति कुमार से पूछताछ की तो उसने स्पष्ट रूप से कोई जवाब न देकर गोल मटोल बातें करने लगा. चावल के कागजात मांगने पर भी उसके द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया. 31.20 क्विंटल चावल को जब्त करते हुए कवैया थाना में 137/25 के तहत सरकार द्वारा उपभोक्ता को अनुदानित दर पर दिये जाने वाले चावल को कालाबाजारी के आरोप में राजनीति कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी. जिसके बाद पुलिस ने चालक राजनीति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >