हलसी : स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर पंचायत स्थित मोहड्डी महादलित टोला में सोमवार की देर शाम अपराधियों ने भोला मांझी (55 वर्ष) की गोली मार हत्या कर दी. मंगलवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के मुंगेर सदर अस्पताल भिजवाया. घटना का कारण आपसी विवाद बताया जाता है.
जानकारी के अनुसार, भोला मांझी गांव के ही जोगेंद्र राम के यहां से मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे. घर के समीप ही घात लगाये अपराधियों ने गोली मार दी. इस कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना का कारण आपसी विवाद बताया जाता है. पुलिस ने मृतक की पत्नी बिजली देवी के बयान पर कांड संख्या 62/13 के तहत हलसी थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.
घटना की पुष्टि करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष महानंद झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भिजवा दिया है. घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले को छानबीन कर रही है.
