21 गर्भवती महिलाओं ने करायी स्वास्थ्य जांच

21 गर्भवती महिलाओं ने करायी स्वास्थ्य जांच

आठ महिलाएं हाई रिस्क प्रेगनेंसी हुईं चिन्हित

लखीसराय. सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रूपा सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 50 गर्भवती महिला का स्वास्थ्य जांच किया गया. आठ हाई रिस्क प्रेगनेंसी के रूप में चिन्हित हुई, जिन्हें विशेष निगरानी व नियमित जांच कराने की सलाह दिया गया. गर्भावस्था के सात माह या उससे अधिक अवधि पूरी कर चुकी कुल 21 महिला का डॉ अरविंद कुमार सिंह ने अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग किया. डीएस डॉ कुमार अमित ने बताया कि विशेष शिविर के लिए गठित स्वास्थ्य कर्मी की टीम ने महिला का ब्लड प्रेशर, शुगर व हीमोग्लोबिन की जांच की. प्रसव पूर्व बरती जाने वाली सावधानी के बारे में विस्तार से जानकारी दी. महिला को संतुलित आहार लेने, नियमित जांच कराने व किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर अस्पताल से संपर्क करने का सलाह दी. डीएस ने बताया गर्भवती महिला के सुविधा के लिए पीकू वार्ड में शिविर लगाया गया है. निशुल्क दवा भी दी गयी. गर्भवती महिलाओ की एचआइवी जांच भी करायी गयी. जांच के बाद जरूरत के अनुसार आयरन, कैल्शियम सहित अन्य आवश्यक दवा भी उपलब्ध करायी गयी. शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिला की नियमित जांच सुनिश्चित कर सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है. ताकि मां व शिशु दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके. मौके पर सीमा कुमारी, गुड़िया कुमारी, सोनी कुमारी, रवि कुमार, मनीष कुमार एवं अस्पताल प्रबंधक किशोर भारती सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >