लायंस क्लब के निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 176 लोगों की हुई जांच

लायंस क्लब के निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 176 लोगों की हुई जांच

लखीसराय. लायंस क्लब लखीसराय ने रविवार को लायंस फाउंडेशन हॉल में उच्च रक्तचाप और मधुमेह मरीजो के लिए शिविर लगाया. जिसमें में क्लब के सदस्य डॉ कंचन द्वारा करीब 138 मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गयी. क्लब के सदस्य प्रेमचंद कुमार द्वारा निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया. इस दौरान सभी मरीजों का निशुल्क उच्च रक्तचाप के साथ साथ मधुमेह की भी जांच को गयी. साथ ही कोलकाता से आये हुए नेत्र विशेषज्ञ द्वारा करीब 38 लोगों की जांच के साथ निशुल्क दवा का वितरण किया गया. मौके पर क्लब के अध्यक्ष संजीव कुमार स्नेही ने बताया कि लायंस क्लब लखीसराय न्यूनतम राशि में चश्मा फ्रेम के साथ उपलब्ध कराता है. लायंस क्लब हमेशा जरूरतमंदों के लिए तत्पर रहता है. शिविर में क्लब के सचिव संजीव कुमार के साथ साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >