सूर्यगढ़ा के चार खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड

सूर्यगढ़ा : मध्यप्रदेश के खांडवा में आयोजित छठे थाईबाक्सिंग फेडरेशन कप राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहे मार्शल आर्ट पैंथर क्लब सूर्यगढ़ा के चार खिलाड़ी सिद्धार्थ आनंद, आर्यन आनंद, आभा कुमारी एवं लिली कुमारी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर गोल्ड पर कब्जा जमाया. 8 से 10 किलो आयु वर्ग […]

सूर्यगढ़ा : मध्यप्रदेश के खांडवा में आयोजित छठे थाईबाक्सिंग फेडरेशन कप राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहे मार्शल आर्ट पैंथर क्लब सूर्यगढ़ा के चार खिलाड़ी सिद्धार्थ आनंद, आर्यन आनंद, आभा कुमारी एवं लिली कुमारी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर गोल्ड पर कब्जा जमाया. 8 से 10 किलो आयु वर्ग में पैंथर क्लब सूर्यगढ़ा के सिद्धार्थ आनंद ने मध्यप्रदेश के प्रसन्नजीत राज को पराजित कर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया.

वहीं 7 से 8 किलो आयुवर्ग में आर्यन आनंद ने महाराष्ट्र के प्रजापति कुमार को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. सीनियर वर्ग 40 केजी में आभा कुमारी ने फाइनल मुकाबला में यूपी के अनुष्का सैनी को पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया. सीनियर गर्ल्स में पैंथर क्लब सूर्यगढ़ा की बेहतरीन फाइटर लिली कुमारी ने बेहतरीन फाइट का प्रदर्शन करते हुए दिल्ली की अंजू चोपड़ा को हराकर बिहार के खाते में चौथा गोल्ड डाल दिया.
पैंथर क्लब सूर्यगढ़ा के आयुष कुमार फाइनल मुकाबला में मध्यप्रदेश के शिवम दुबे से पराजित हो गये और उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा. बताते चलें बिहार के 25 सदस्यीय टीम में 10 खिलाडी मार्शल आर्ट पैंथर क्लब सूर्यगढ़ा के हैं. इन खिलाड़ियों में लिली कुमारी, आभा कुमारी, कुंदन कुमार, रोहन कुमार, विलेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार, प्रियांशु कुमार, सिद्धार्थ आनंद, आयुष कुमार, अभिषेक कुमार, समीर राज शामिल हैं.
खिलाड़ियों की सफलता पर जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह मुंगेर विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य संजय महतो, मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स सूर्यगढ़ा इकाई के अध्यक्ष रविशंकर सिंह अशोक, सचिव आलोक अग्रवाल, आपात अध्यक्ष सह मार्शल आर्ट पैंथर क्लब के संरक्षक प्रवीण राठौर, मोनू केडिया, सूर्यगढ़ा सेंट्रल स्कूल के प्राचार्य मुकेश कुमार मिश्रा आदि ने शुभकामनाएं दी है.
ऐतिहासिक शहीद द्वार की रंगाई-पुताई जारी
लखीसराय. जिला अधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी डॉ विपिन कुमार के द्वारा गणतंत्र दिवस के मद्देनजर नगर परिषद अवस्थित सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर शहीद द्वार काफी बेहतर तरीके से नगर परिषद कर्मियों की देख-रेख में रंगाई-पुताई कर चकाचक बनाया जा रहा है.
विदित हो कि आगामी 26 जनवरी 2020 को इस अवसर पर जिला प्रशासन की देख-रेख में जिले के स्वतंत्रता सेनानियों की ओर से सही द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज लहराये जाते हैं एवं कृतज्ञ राष्ट्र को सलामी दी जाती है. इस दौरान सुरक्षाबलों के जवानों की ओर से भी सलामी परेड के साथ राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किये जाते हैं.
गौरतलब हो कि लखीसराय स्टेशन स्थित शहीद द्वार जिले की स्वतंत्रता संग्राम के एक अभूतपूर्व एवं अमित स्मृति चिह्न है. इसके मद्देनजर इस विरासत की गरिमा को बनाये रखने के लिए प्रत्येक गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता दिवस एवं शहीद स्मारक दिवस पर इस स्थान पर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को सादर नमन एवं वंदन किया जाता है. मौके पर उनकी स्मृति में अमर शहीद वीर सपूतों को याद करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >