नक्सलियों के खिलाफ चानन में चला कांबिंग

लखीसराय : क्षेत्र में नक्सलियों की चहलकदमी की सूचना के बाद सोमवार की अहले सुबह से ही सीआरपीएफ की तीन टुकड़ियों के द्वारा जिले के चानन थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया है. मिली जानकारी के अनुसार डीआइजी मनु महाराज के निर्देश के बाद सोमवार की अहले सुबह तीन बजे से […]

लखीसराय : क्षेत्र में नक्सलियों की चहलकदमी की सूचना के बाद सोमवार की अहले सुबह से ही सीआरपीएफ की तीन टुकड़ियों के द्वारा जिले के चानन थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया है.

मिली जानकारी के अनुसार डीआइजी मनु महाराज के निर्देश के बाद सोमवार की अहले सुबह तीन बजे से ही जिले के नरोत्तमपुर कजरा, बन्नूबगीचा चानन व जमुई जिले के बरहट सीआरपीएफ की टीम द्वारा अभियान चलाया गया. हालांकि इसमें जवानों को किसी तरह की सफलता नहीं मिली.
मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की तीनो टुकड़ी सोमवार की अहले सुबह तीन बजे से ही अलग-अलग दिशाओं से चानन थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्च ऑपरेशन की शुरूआत की गयी. जिसमें पंचभूर, सतघरवा, महजनवां, कछुआ कोड़ासी, बासकुंड, बेलदरिया, लक्ष्मनियां आदि गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाने के साथ ही लोगों से समाज की मुख्यधारा में जुड़ने का आह्वान किया गया.
इस संबंध में जिले के एएसपी अभियान अमृतेश कुमार ने बताया कि वे अभी अवकाश पर हैं, लेकिन जिले के चानन थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है. जिसमें लखीसराय के नरोत्तमपुर व बन्नूबगीचा के साथ ही जमुई जिले के बरहट की सीआरपीएफ की टीम तथा चानन बसुआचक एसटीएफ की टीम शामिल थी. उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >