साइड फीलिंग्स नहीं करने से खतरा

मेदनीचौकी : एनएच 80 सड़क के किनारे साइड फीलिंग्स नहीं करने से सड़कों पर वाहनों के आवागमन का खतरा बढ़ गया है. एनएच 80 सड़क के नये पीचिंग से लेयर 4 ईंच और ऊंचा हो गया है. वहीं पीचिंग से किनारे का फर्श सीधे 8 ईंच नीचे है जो काफी खतरनाक बना है. लोगों ने […]

मेदनीचौकी : एनएच 80 सड़क के किनारे साइड फीलिंग्स नहीं करने से सड़कों पर वाहनों के आवागमन का खतरा बढ़ गया है. एनएच 80 सड़क के नये पीचिंग से लेयर 4 ईंच और ऊंचा हो गया है. वहीं पीचिंग से किनारे का फर्श सीधे 8 ईंच नीचे है जो काफी खतरनाक बना है.

लोगों ने सड़क किनारे दिखाते हुए बताया कि इससे दुर्घटना हो रही है. 14 दिसंबर शनिवार को उक्त सड़क पर हुसैना के पास एकाएक ऑटो के सड़क पिच से नीचे उतर जाने के कारण पलटी खाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें कुल छह लोगों जख्मी हो गया था. बताते चले कि सूर्यगढ़ा से मेदनीचौकी के तरफ नये पीचिंग किये जाने के दौरान सड़क के दोनों किनारों से मिट्टी को खोद दिया गया था.
उसके बाद पीचिंग करने से लेयर और बढ़ गया, पीचिंग के तुरंत बाद उसकी फीलिंग्स नहीं की गयी, जिससे वाहन सीधे आठ ईंच नीचे साइड में उतरता है जो काफी खतरनाक है. लोगों में इस समस्या को लेकर काफी चर्चा हो रही है. लोगों ने जिम्मेदारों से एनएच 80 सड़क के नये निर्माण के साथ-साथ साइड फीलिंग्स की भी मांग की. जिससे भविष्य में होने वाले दुर्घटना से लोग बच पाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >