लखीसराय : सदर अस्पताल के मलेरिया कार्यालय में सोमवार को प्रभारी जिला भीवीडी पदाधिकारी सह डीआइओ अशोक भारती की अध्यक्षता में आशा कार्यकर्ताओं एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया.
प्रशिक्षण में भीवीडी सलाहकार नरेंद्र कुमार ने मलेरिया की रोकथाम एवं इलाज-लक्षण आदि की विस्तृत जानकारी दी गयी. मलेरिया के लक्षण को लेकर ठंड के साथ बुखार होना, कंपकपी, सिरदर्द, उल्टी एवं चक्कर आना एवं अत्यधिक पसीने के साथ बुखार आने के बारे में बताया गया.
वहीं जांच को लेकर सभी पीएचसी में आरडी किट उपलब्ध कराने की बात कही गयी. इलाज के लिए क्लोरोक्यून एवं प्रइमाक्यून दवा उम्रवार दिये जाने की सलाह दी. रोकथाम के बारे में घर एवं घर के बाहर गड्ढे, नालियां, बेकार खाली पड़े डिब्बों, पानी के टंकियां आदि साफ-सुथरा रखने की सलाह दी गयी.
वहीं सोते समय मच्छरदानी, लगाने वाले क्रीम, अगरबत्ती आदि का प्रयोग करने की सलाह दी गयी. मलेरिया मच्छर मादा मच्छर एनोफेलीज के काटने से होता है. प्रशिक्षण में रामगढ़ एवं हलसी पीएचसी के 15-15 एवं सूर्यगढ़ा के 20 आशा कार्यकर्ताओं के अलावा भीवीडी भगवान दास एवं केटीएस दिलीप कुमार मालाकार ने भाग लिया.
