72वें अंतराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम के लिए निरंकारी सेवा दल हरियाणा के लिए रवाना

गलगालिया : ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन से 72वें अंतराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम के लिए निरंकारी सेवा दल के संचालक अजय दास के नेतृत्व में ठाकुरगंज से सैकड़ों संत हरियाणा के शमलखा के लिए प्रस्थान कर गये. उन्हें मंगलकामना के साथ ठाकुरगंज मुखी गणेश यादव विदा करते हुए शुभकामना दिये़ इसके पूर्व सेवा दल के संचालक अजय […]

गलगालिया : ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन से 72वें अंतराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम के लिए निरंकारी सेवा दल के संचालक अजय दास के नेतृत्व में ठाकुरगंज से सैकड़ों संत हरियाणा के शमलखा के लिए प्रस्थान कर गये. उन्हें मंगलकामना के साथ ठाकुरगंज मुखी गणेश यादव विदा करते हुए शुभकामना दिये़

इसके पूर्व सेवा दल के संचालक अजय दास ने बताया कि सभी श्रद्धालु समागम में पहुंच कर अपनी सेवा भी देंगे तथा संत समागम का आनंद भी उठायेंगे़ उनके द्वारा एक दोहे के माध्यम से समागम का भाव भी व्यक्त किया गया. तीरथ गए एक फल संत मिले चार फल, सद गुरु मिले अनेक फल कहे कबीर विचार समागम में सभी फलों की प्राप्ति होती है़ इसमें आपसी भाईचारा तथा मानव एकता भी स्थापित होती है़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >