बाहर फैला रहे हैं घर का कचरा

सूर्यगढ़ा : दीपावली को लेकर साफ-सफाई का काम जोर-शोर से चल रहा है. घर दुकान सभी जगहों पर सफाई हो रही है, लेकिन साफ-सफाई को लेकर हाट-बाजारों एवं शहरों की हालत खराब है. सड़कों पर जहां तहां गंदगी का अंबार है. सूर्यगढ़ा बाजार में किसी भी स्तर से कचरा का उठाव की व्यवस्था नहीं है, […]

सूर्यगढ़ा : दीपावली को लेकर साफ-सफाई का काम जोर-शोर से चल रहा है. घर दुकान सभी जगहों पर सफाई हो रही है, लेकिन साफ-सफाई को लेकर हाट-बाजारों एवं शहरों की हालत खराब है. सड़कों पर जहां तहां गंदगी का अंबार है.

सूर्यगढ़ा बाजार में किसी भी स्तर से कचरा का उठाव की व्यवस्था नहीं है, जहां निजी तौर पर कचरा उठाओ की व्यवस्था की गयी है, वहां स्थिति यह है कि सुबह कचरा का उठाव हुआ लेकिन दोपहर तक उसी जगह पहले से भी ज्यादा कचरा पसार रहा है. ऐसे में घर के बाहर परेशानी और अधिक बढ़ गया है. हवा के साथ कूड़ा कचरा जहां-तहां फैल कर स्थानीय लोगों की परेशानी का कारण बन गया है. बुद्धिजीवियों के मुताबिक स्वच्छता को लेकर हमें जागरूक होना होगा तभी प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सकेगा.
बोले लोग
रोशनी का पर्व दीपावली के पहले लोग घर-दुकानों की सफाई कर लक्ष्मी पूजा करते हैं, लेकिन साफ सफाई के क्रम में घर का कूड़ा-कचरा को सही जगह पर फेंकने की जरूरत है. लोग घर-दुकान की सफाई कर कूड़ा-कचरा सड़क पर डाल देते है. यह किसी भी स्तर से उचित नहीं है.
आलोक अग्रवाल, सचिव मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स सूर्यगढ़ा इकाई
जिस तरीके से लोग घर एवं दुकानों की सफाई कर कूड़ा-कचरा को जहां-तहां फेंक रहे है, यह गलत है. हम हमें अपने आसपास के इलाकों की साफ-सफाई का ध्यान रखना होगा
मनोज वर्मा, प्रदेश महासचिव युवा जदयू
दीपावली के पूर्व साफ-सफाई के क्रम में हमें अपने आसपास के इलाके की सफाई का भी ख्याल रखना होगा, तभी स्वच्छ भारत अभियान का सपना साकार हो पायेगा. सूर्यगढ़ा बाजार में कचरा उठाओ की कोई व्यवस्था नहीं है. स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है. सफाई हमारी मजबूरी नहीं आदत बननी चाहिए.
शंभु वर्मा, स्वर्ण कारोबारी
स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई पर जोर दिया जा रहा है लेकिन अब भी लोगों में जागरूकता की कमी है. अब तक स्वच्छता को लेकर जो भी प्रयास हो रहा है उसमें काफी सफलता मिल रही है. लोग स्वच्छता को लेकर जागरूक भी हो रहे है. जब तक लोग अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेंगे तमाम प्रयास विफल रहेगा.
गोपाल कुमार, सदस्य चेंबर ऑफ कॉमर्स सूर्यगढ़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >