गड्ढे से युवक का शव बरामद

लखीसराय : सदर अंचल के अमहरा ओपी थाना क्षेत्र के अमहरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत मनकट्ठा रेलवे स्टेशन के डाउन प्लेटफार्म के समीप पानी से भरे गड्ढे में से गुरुवार को एक 22 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया. जिसकी पहचान अमहरा ओपी अंतर्गत किशनपुर निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र चंदन कुमार के रूप […]

लखीसराय : सदर अंचल के अमहरा ओपी थाना क्षेत्र के अमहरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत मनकट्ठा रेलवे स्टेशन के डाउन प्लेटफार्म के समीप पानी से भरे गड्ढे में से गुरुवार को एक 22 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया. जिसकी पहचान अमहरा ओपी अंतर्गत किशनपुर निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गयी.

घटना के बारे मिली जानकारी के अनुसार चंदन कुमार विगत 15 अक्तूबर से ही घर से गायब था. 15 अक्तूबर की संध्या को चंदन ने अपने पत्नी से छह बजे शाम आने की बात कहकर घर से निकला था कि वह स्टेशन घूमने जा रहा है. चंदन के पिता सुरेंद्र यादव ने चंदन को जब साढ़े छह बजे फोन किया तो उसने जल्द ही घर आने की बात कही. वहीं जब चंदन शाम साढ़े सात बजे तक नहीं लौटा तथा उसका मोबाइल बंद आने लगा तो परिजन द्वारा उसकी खोजबीन शुरू की गयी.
देर रात तक चंदन के नहीं मिलने पर परिजनों ने इसकी सूचना अमहरा ओपी पुलिस को दी. वहीं गुरुवार को चंदन का शव जब मनकट्ठा रेलवे स्टेशन के पास गड्डे में ग्रामीणों ने देखा तो उसकी जानकारी अमहरा ओपी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में घटनास्थल पर मौजूद अमहरा ओपी के सहायक अवर निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आकस्मिक घटना लग रही है.
मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों का कहना है कि चंदन की दिमागी हालत थोड़ी कमजोर थी. उसकी शादी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी. उन्होंने बताया कि पुलिस हत्या, आत्महत्या या आकस्मिक घटना तीनों बिंदुओं पर जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि मृतक का शव जिस गड्ढे से मिला है वह 15 से 20 फीट गहरा है. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि चंदन एक सीधा सादा युवक है. उसकी किसी की दुश्मनी नहीं थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >