आपराधिक योजना बनाते तीन युवकों में एक गिरफ्तार

सिकंदरा : अपराध की योजना बनाते एक अपराधी को सिकंदरा पुलिस ने सोमवार को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पुरानी दुर्गा स्थान के समीप एक पुलिया पर हथियार के साथ तीन अपराधी किसी अपराध की योजना […]

सिकंदरा : अपराध की योजना बनाते एक अपराधी को सिकंदरा पुलिस ने सोमवार को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पुरानी दुर्गा स्थान के समीप एक पुलिया पर हथियार के साथ तीन अपराधी किसी अपराध की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक ध्रुव कुमार के नेतृत्व में टाइगर मोबाइल के जवानों ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगे.

भागते हुए अपराधियों में से सिकंदरा निवासी सूरज कुमार पे0 अर्जुन यादव को पुलिस ने खदेड़ कर मीठी कुआं के समीप से गिरफ्तार कर लिया. जबकि दो अन्य अपराधी भागने में सफल रहे. थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया की गिरफ्तार अपराधी सूरज कुमार के पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ है. वहीं सूरज कुमार से पूछताछ के बाद पुलिस से बच कर भागे दो अन्य अपराधियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि सूरज कुमार पूर्व में भी रंगदारी मांगने के आरोप में जेल जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >