ऑटो पलटने से आधा दर्जन लोग घायल

लखीसराय : जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र के कजरा मार्ग पर हीरा बाबा स्थान के पास मंगलवार की संध्या पीरीबाजार से सूर्यगढ़ा जा रही एक ऑटो सड़क किनारे पलट जाने से उसपर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये. हालांकि घायलों को मामूली चोटें आने की बात कही जा रही है. घटना के संबंध में […]

लखीसराय : जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र के कजरा मार्ग पर हीरा बाबा स्थान के पास मंगलवार की संध्या पीरीबाजार से सूर्यगढ़ा जा रही एक ऑटो सड़क किनारे पलट जाने से उसपर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये. हालांकि घायलों को मामूली चोटें आने की बात कही जा रही है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ऑटो पीरीबाजार से सूर्यगढ़ा की ओर जा रही थी. इसी दौरान हीरा बाबा स्थान के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस संबंध में पीरी बाजार थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि ऑटो पलटने की सूचना तो मिली है, लेकिन घायल के संबंध में जानकारी नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >