लखीसराय : पुरानी बाजार पश्चिमी कार्यानंदनगर स्थित प्रज्ञा विद्या विहार के नये भवन प्रज्ञालयम में मंगलवार को समाज कल्याणार्थ सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया. सर्वप्रथम संजय चौबे, हरिशंकर पांडेय एवं अन्य आचार्यों के द्वारा बभनगामा के रामायण मर्मज्ञ श्री संत जी की देख-रेख में श्रीगणेश जी, हनुमान जी, राम दरबार सहित कई देवी-देवताओं का विधिवत पूजन किया गया.
इसके बाद श्रीसंत जी महाराज, सतीश सिंह, महेश सिंह, मुकेश कुमार, रामशंकर, राजीव कुमार, रामप्रवेश कुमार, बासुकीनाथ सिंह, सहित दर्जनों शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने सामूहिक पाठ में भाग लिया. महिलाओं में काजल कुमारी, शिवानी कुमारी, सोनी कुमारी, सीमा कुमारी, शर्मिला देवी, ममता कुमारी आदि ने भी पाठ में भाग लिया.
मुख्य व्रती के रूप में प्रज्ञा विद्या विहार के निदेशक रंजन कुमार ने भाग लिया. कार्यक्रम के समापनोपरांत निदेशक ने सभी रामायण प्रेमियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सुंदरकांड की पंक्ति का उदाहरण देकर कहा कि प्रभु की कृपा से ही संतों का दर्शन होता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सामाजिक सौहार्द एवं पारिवारिक एकता कायम रखने में आज भी रामचरितमानस की प्रासंगिकता अपेक्षित है.
