नीतीश सरकार में अधिकारी बेलगाम

* पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने की परिवर्तन रैली में आने की अपीलसिकंदरा : नीतीश सरकार में पदाधिकारी बेलगाम हो गये हैं. इस कारण इंदिरा आवास, मनरेगा समेत सभी विकास योजनाओं में लूट मची हुई है. यहां तक कि बगैर रिश्वत दिये जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र भी मिलना मुश्किल हो गया है. गांव-गांव में […]

* पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने की परिवर्तन रैली में आने की अपील
सिकंदरा : नीतीश सरकार में पदाधिकारी बेलगाम हो गये हैं. इस कारण इंदिरा आवास, मनरेगा समेत सभी विकास योजनाओं में लूट मची हुई है. यहां तक कि बगैर रिश्वत दिये जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र भी मिलना मुश्किल हो गया है. गांव-गांव में पाठशाला की जगह मधुशाला खुलती जा रही है.

सुशासन बाबू ने स्कूली बच्चों के हाथों में स्लेट की जगह प्लेट पकड़ा दी है. जिसके कारण शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गयी है. भयमुक्त शासन का वायदा करने वाली नीतीश सरकार आज लोगों को बायोस्कोप दिखाकर ठगने का काम कर रही है. इसलिए इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए लालू जी के आह्वान पर भारी संख्या में एकजुट हो कर पटना चलें.

उक्त बातें प्रखंड मुख्यालय स्थित रामडीह सतसंग आश्रम में परिवर्तन रैली के जिला प्रभारी व जमुई के पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने प्रखंड राजद द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही. सभा को संबोधित करते हुए विधान पार्षद संजय प्रसाद ने कहा कि गरीबों का उत्थान करना ही गरीबों का मूलमंत्र हैं. इसलिए जाति भावना को भूलकर सभी लोग परिवर्तन रैली का सफल बनावें.

उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि 14 मई को ही टेनों व बसों के द्वारा पटना चलें. सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामविलास यादव ने की जबकि जिला महासचिव रामनरेश यादव ने उपस्थित लोगों का अभिनंदन धन्यवाद ज्ञापन किया.

मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक राम, प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष त्रिवेणी यादव, रामदेव यादव, उमाशंकर प्रसाद, शिवकुमार यादव, चुन्नी यादव, सोफेंद्र यादव, दशरथ यादव, मुरारी राम, शिव बालक पासवान, बाल गोविंद यादव, शंभू यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >