शादी के दो साल बाद प्रेमी संग फरार हो गयी विवाहिता

लखीसराय : बड़हिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 23 चुहरचक निवासी विनय कुमार उर्फ अमित कुमार की शादी दो साल पहले 2017 में पिपरिया निवासी मुस्कान कुमारी (काल्पनिक नाम) से हुई थी. विनय बेंगलुरु में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था, जिस कारण वह अधिकार समय घर से बाहर ही रहता था. इसी […]

लखीसराय : बड़हिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 23 चुहरचक निवासी विनय कुमार उर्फ अमित कुमार की शादी दो साल पहले 2017 में पिपरिया निवासी मुस्कान कुमारी (काल्पनिक नाम) से हुई थी. विनय बेंगलुरु में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था, जिस कारण वह अधिकार समय घर से बाहर ही रहता था. इसी बीच उसकी पत्नी मोबाइल से बहुत बात करती रहती इस पर बहुत बार विनय की मां व विनय ने अपनी पत्नी को रोका मगर उस पर कोई असर नहीं हुआ.

मोबाइल पर बात करने से रोकने की घटना पर गत 8 जून की रात को विनय के घर में तीन बदमाश एक हथियार के साथ घुसकर लूटपाट करने लगे, परंतु विनय ने हिम्मत दिखाते हुए अपराधियों के हाथ से कट्टा छीन लिया एवं उसे बड़हिया थाना में सुपुर्द किया. इसके तीन दिन बाद विनय की पत्नी दिन में 11 बजे पति की अनुपस्थिति में दो बक्से में सामान लेकर चली गयी.
इसके बाद विनय ने इस घटना के संबंध में अपने ससुराल वाले सगे संबंधियों को सूचना दी तथा खोजने का काफी प्रयास किया मगर उसकी पत्नी नहीं मिली. इस संबंध में अंत में थक हार कर तीन जुलाई को बड़हिया थाना में अपनी पत्नी व उसके प्रेमी गंगासराय निवासी दिनेश सिंह उर्फ कौआ सिंह के पुत्र नीरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसमें पूर्व में हुए लूट की घटना की प्राथमिकी का भी जिक्र किया गया है.
इस संबंध में विनय कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ घर से 10 हजार नकद, जेवरात आदि लेकर फरार हो गयी तथा ससुराल वाले इस संबंध में इस संबंध में शिकायत करने पर उल्टे उनसे पैसे की मांग करते हैं तथा जिंदगी तबाह करने की धमकी दे रहे हैं, विनय ने लखीसराय के डीएम व एसपी को आवेदन देकर इस संबंध में न्याय प्रदान करने की मांग की है. बड़हिया थानाध्यक्ष डीके पांडेय ने इस संबंध में कहा कि पुलिस दोनों प्राथमिकी कर सही तरीके से जांच कर रही हैं तथा जल्द ही मामले को निष्पादित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >