मां की अध्यक्ष पद की कुर्सी बचाने में पुत्र कामयाब, विरोधियों को दे दिया झटका

लखीसराय : बड़हिया नगर पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव को सोमवार को जिला मंत्रणा कक्ष में डीडीसी विनय कुमार की विशेष बैठक में दो मत से खारिज हो गया. अध्यक्ष मंजू देवी व उपाध्यक्ष मनोज कुमार की कुर्सी बरकरार रही. एक माह से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ दोनों […]

लखीसराय : बड़हिया नगर पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव को सोमवार को जिला मंत्रणा कक्ष में डीडीसी विनय कुमार की विशेष बैठक में दो मत से खारिज हो गया. अध्यक्ष मंजू देवी व उपाध्यक्ष मनोज कुमार की कुर्सी बरकरार रही. एक माह से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ दोनों गुटों में काफी उठा-पटक चल रहा था, दोनों पक्ष जीत के प्रति आश्वस्त थे.

विरोधी गुट झारखंड राज्य के देवघर में एक होटल में सात वार्ड पार्षदों को रखे हुए थे. वहीं अध्यक्ष पुत्र वार्ड पार्षद अमित कुमार जदयू सांसद व भाजपा के कबीना मंत्री से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे. आशीर्वाद कामयाब हुआ जब मंत्रणा कक्ष में चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था में विशेष बैठक आयोजित की गयी तो पहले करीब डेढ़ बजे तक बहस हुई. तब जाकर 13 वार्ड पार्षदों ने वोटिंग में भाग लिया.
जिसमें 11 वार्ड पार्षद ने अध्यक्ष के खिलाफ में वोट दिया. एक वार्ड नंबर 3 के वार्ड पार्षद उषा देवी का मत रिजेक्ट किया और एक ने वोट नहीं दिया. जिसपर डीडीसी ने अविश्वास प्रस्ताव दो मत से खारिज कर दिया. बताते चलें कि 21 जून 2019 को 13 वार्ड पार्षदों ने नपं ईओ डॉ अनुपा कुमारी को उनके कक्ष में अध्यक्ष मंजु देवी व उपाध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव दिया.
जिससे प्रभा देवी, बसंती देवी, मोहिनी देवी, विजय राम, अमित शंकर, उषा देवी, दीपक कुमार आदि प्रमुख थे. अध्यक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव का तिथि नहीं देने पर 5 जुलाई 2019 को दोबारा नपं ईओ व जिलाधिकारी को दिया. जिलाधिकारी ने 22 जुलाई को जिला मंत्रणा कक्ष में डीडीसी की अध्यक्षता में निर्धारित किया, जिसमें दो मत से खारिज हो गया.
नपं अध्यक्ष मंजु देवी ने कहा कि तथाकथित वार्ड पार्षद को खुले लूट के छूट नहीं देने को लेकर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. जिसे उन्हीं के वार्ड पार्षदों ने नकार दिया. मेरा एक ही उद्देश्य है कि नपं में बिना भेदभाव के विकास करना, लेकिन विकास में लूट की छूट नहीं देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >