श्री कृष्ण चौक पर एक महिला चोरनी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

लखीसराय : जिले के बड़हिया में दुकानदार पुरुष चोर से रात्रि में परेशान थे. अब दिन दहाड़े वह बाहर की महिला चोरनी से परेशान हो रहे हैं. हालांकि सबों ने मिलकर उसको पकड़ कर पुलिस के हवाले कर अपने-अपने दुकान से चोरी की गयी साड़ी बरामद कर लिया. गुरुवार को पटना जिले की 40 वर्षीय […]

लखीसराय : जिले के बड़हिया में दुकानदार पुरुष चोर से रात्रि में परेशान थे. अब दिन दहाड़े वह बाहर की महिला चोरनी से परेशान हो रहे हैं. हालांकि सबों ने मिलकर उसको पकड़ कर पुलिस के हवाले कर अपने-अपने दुकान से चोरी की गयी साड़ी बरामद कर लिया.

गुरुवार को पटना जिले की 40 वर्षीय महिला चंपा देवी आधा दर्जन कपड़ा दुकान में साड़ी खरीदने के नाम पर साड़ी चोरी कर चलते बन रही थी, जिसमें गौतम वस्त्रालय, फैशन वस्त्रालय आदि प्रमुख थे.
जब दुकानदारों को पता चला तो महिला को खोजना प्रारंभ कर दिया. खोजते श्री कृष्ण चौक पर एक ऑटो में बैठी नजर आयी. उसको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस उस महिला के पास से 20 साड़ी बरामद किया. दुकानदार अपनी-अपनी पहचान कर साड़ी ले लिया. वहीं पुलिस ने महिला को लोगों के कहने पर छोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >