ट्रेन में वैक्यूम करने वाले 13 लोग गिरफ्तार

ट्रेन में वैक्यूम करने वाले 13 लोग गिरफ्तार

आरपीएफ ने घेराबंदी कर की कार्रवाई प्रतिनिधि, लखीसराय आरपीएफ किऊल पोस्ट के सुरक्षा बलों ने गुरुवार को विभिन्न गाड़ियों में वैक्यूम करने वाले बदमाशों के विरुद्ध गुप्त निगरानी करके कुल 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए आरपीएफ निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि रामपुर डुमरा स्टेशन पर गाड़ी संख्या 13334 डाउन में वैक्यूम करने वाले कुल छह व्यक्तियों, गाड़ी संख्या 03230 डाउन पटना-पुरी एक्सप्रेस स्पेशल में वैक्यूम कर उतरने वाले कुल पांच व्यक्तियों तथा गाड़ी संख्या 17007 अप में गंगा सराय हाल्ट पर वैक्यूम कर उतरने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. सभी के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्यवाही किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >