स्कूल अपग्रेड के लिए जिलाधिकारी को दिया आवेदन

सूर्यगढ़ा : प्रखंड के बंशीपुर पंचायत अंतर्गत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंशीपुर चंद्रटोला को उच्च विद्यालय में अपग्रेड करने के लिए बुधवार को बंशीपुर से सरपंच यशोदा देवी, मुखिया विजय कुमार वर्मा, वार्ड सदस्य तीन की सदस्या शोभा देवी, पंचायत समिति किरण देवी अनुशंसित तथा दो दर्जन उक्त पंचायत के लोगों द्वारा हस्ताक्षरित आवेदन जिलाधिकारी […]

सूर्यगढ़ा : प्रखंड के बंशीपुर पंचायत अंतर्गत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंशीपुर चंद्रटोला को उच्च विद्यालय में अपग्रेड करने के लिए बुधवार को बंशीपुर से सरपंच यशोदा देवी, मुखिया विजय कुमार वर्मा, वार्ड सदस्य तीन की सदस्या शोभा देवी, पंचायत समिति किरण देवी अनुशंसित तथा दो दर्जन उक्त पंचायत के लोगों द्वारा हस्ताक्षरित आवेदन जिलाधिकारी को दिया गया.

आवेदन के अनुसार सरकार की महत्वाकांक्षी योजनानुसार पंचायत मुख्यालय अवस्थित विद्यालय एक उच्च विद्यालय में अपग्रेड करने का प्रावधान है. गांव बंशीपुर चंद्रटोला में अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंशीपुर चंद्रटोला पंचायत बंशीपुर के बीचोंबीच और पंचायत मुख्यालय बंशीपुर में अवस्थित है. इस विद्यालय में कुल 11 कमरा एवं 20 डिसमिल जमीन उपलब्ध है. जिसमें 16 शिक्षक कार्यरत हैं.
छह शिक्षक एमए और बीएड धारी हैं. साथ ही इस विद्यालय में कुल 900 बच्चे नामांकित हैं. जिसमे वर्ग अष्टम में 140 बच्चे नामांकित हैं. इस विद्यालय के पोषक क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय मेदनीचौकी, एनपीएस बंशीपुर बिन टोली, डीपीइपी प्राथमिक विद्यालय बसगढ़ा बिंद टोली एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय खावा चंद्रटोला आता है. इतनी सारी आर्हता रखने के बावजूद उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमरपुर भिड़हा को उच्च विद्यालय में अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू की गयी है.
जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमरपुर भिड़हा से सटा पूरब मात्र एक सौ मीटर की दूरी पर प्लस टू उच्च विद्यालय अमरपुर पूर्व से अवस्थित है. उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमरपुर भिड़हा में नामांकित बच्चों की संख्या मात्र 252 है. जिसमें वर्ग अष्टम में नामांकित बच्चों की संख्या मात्र 55 है. इस विद्यालय में एक भी शिक्षक एमए और बीएड धारी नहीं है. साथ ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंशीपुर चंद्रटोला जिसे उच्च विद्यालय में अपग्रेड करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >