पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से किया हमला, जख्मी

लखीसराय : जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर तीन में सोमवार को वार्ड नंबर पांच के हरिनंदन सिंह के 18 वर्षीय पुत्र देवनंदन कुमार एवं उसके चचेरा भाई रवि कुमार पर चाकू मारकर जानलेवा हमला किया गया . इस हमले में देवनंदन जख्मी हो गया, जबकि रविकुमार भी हल्का जख्मी […]

लखीसराय : जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर तीन में सोमवार को वार्ड नंबर पांच के हरिनंदन सिंह के 18 वर्षीय पुत्र देवनंदन कुमार एवं उसके चचेरा भाई रवि कुमार पर चाकू मारकर जानलेवा हमला किया गया .

इस हमले में देवनंदन जख्मी हो गया, जबकि रविकुमार भी हल्का जख्मी हो गया. इस संबंध में घायल देवनंदन बड़हिया थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि पानी को लेकर मिथिलेश सिंह के परिवार वालों से विवाद हुआ था. उसी रंजिश को लेकर किराना दुकान से दस बजे दिन में समान खरीदकर लौटने के दौरान मिथिलेश सिंह के पुत्र संजय कुमार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष डीके पांडेय ने बताया कि मामला की छानबीन के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >