चानन : थाना क्षेत्र के धनबह चरकी पहाड़ में अवैध पत्थर उत्खनन कर रहे तीन मजदूर पत्थर के नीचे दब जाने से बूरी तरह घायल हो गये. जिसे उसके साथी मजदूरों की तत्परता से बाहर निकालकर स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया. सूत्रों पर यकीन करें तो प्रत्येक दिन मजदूरों के द्वारा क्षेत्र के विभिन्न पहाड़ों पर अवैध तरीके से पत्थर तोड़कर ठीकेदारों के यहां बेचते हैं.
पत्थर के नीचे दबने से तीन मजदूर घायल
चानन : थाना क्षेत्र के धनबह चरकी पहाड़ में अवैध पत्थर उत्खनन कर रहे तीन मजदूर पत्थर के नीचे दब जाने से बूरी तरह घायल हो गये. जिसे उसके साथी मजदूरों की तत्परता से बाहर निकालकर स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया. सूत्रों पर यकीन करें तो प्रत्येक दिन मजदूरों के द्वारा क्षेत्र के […]

जिसमें विभिन्न स्थानों के पहाड़ों पर हजारों की संख्या में कहीं डाइनामाइट से तो कहीं सावल से उत्खनन कर ट्रैक्टर द्वारा निकाल कर पत्थर से गिट्टी बनाया जाता है और स्थानीय ठीकेदारों के पास बेचा जाता है. इसी क्रम में गुरुवार को भी पत्थर तोड़ने के लिए गये मजदूरों पर अचानक पत्थर गिरने लगा जिसके नीचे दबने से तीन मजदूर घायल हो गये तो वहीं कुछ मजदूर भाग कर जान बचाने में सफल रहे.
घायलों में धनबह बेलदरिया निवासी ललन मांझी(30 वर्ष) लक्ष्मण बिंद(30 वर्ष) एवं सिंहचक निवासी सतीश बिंद (31 वर्ष) घायल हो गये. सभी घायल मजदूर खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं. वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर चानन थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि उनके पास इस तरह की कोई सूचना नहीं है.