हर पंचायत में शीघ्र खोला जायेगा आरटीपीएस काउंटर, तैयारी पूरी

लखीसराय : बिहार सरकार एवं जिलाधिकारी के आदेशानुसार बड़हिया प्रखंड के नौ पंचायतों में शीघ्र ही आरटीपीएस काउंटर का काम शुरू हो जायेगा, जिससे पंचायतवासियों को आय, आवासीय, जाति सहित अन्य प्रमाण पत्र के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. जिसको लेकर पंचायत सरकार भवन, सामुदायिक भवन में रंग-रोगन का एवं दीवार लेखन […]

लखीसराय : बिहार सरकार एवं जिलाधिकारी के आदेशानुसार बड़हिया प्रखंड के नौ पंचायतों में शीघ्र ही आरटीपीएस काउंटर का काम शुरू हो जायेगा, जिससे पंचायतवासियों को आय, आवासीय, जाति सहित अन्य प्रमाण पत्र के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. जिसको लेकर पंचायत सरकार भवन, सामुदायिक भवन में रंग-रोगन का एवं दीवार लेखन का कार्य पूर्ण हो गया है.

इस संबंध में बीडीओ नीरज कुमार ने बताया कि सभी पंचायत में आरटीपीएस काउंटर की औपचारिकताएं पूरी कर ली गयी है. कार्यपालक एवं सहायक आते ही सभी पंचायतों में खोल दिया जायेगा और पंचायत में ही आय, आवासीय सहित अन्य प्रमाण पत्र का बनना शुरू हो जायेगा. जिसको लेकर समुदायिक भवन, पंचायत सरकार भवन में रंग रोगन से तैयार कर दिया गया है.
संयुक्त सचिव ने किया मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की प्रगति की समीक्षा
सूर्यगढ़ा : गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर के आरटीपीएस कार्यालय में परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम सें मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के प्रगति की समीक्षा की गयी. वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार प्रभाकर शामिल हुए.
शाम तीन बजे से अपराहन् 04:15 बजे तक हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग में योजना के लिये चयनित लाभुक जिन्होने अब तक वाहन की खरीदारी नहीं किया है, उन्हें नोटिस भेजकर सूचना देने को कहा गया कि निर्धारित तिथि तक वाहन की खरीदारी नहीं करने पर उनका चयन रद्द कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >