लखीसराय : शहर के इंगलिश, बड़ी दरगाह, छोटी दरगाह एवं पचना रोड समेत गांव के मस्जिदों में ईद के मौके पर नमाज अदा की. वहीं भागलपुर से आये ईमाम मसुर उर रहमान ने ईदगाह में बुधवार को ईद की नमाज अता कराने के साथ ही नमाजियों को तकरीर सुनाया. उन्होंने कहा कि ईस्लाम धर्म के अंदर रमजान एक पवित्र महीना है.
इस महीने में अंदर अल्लाह ताला ने कुछ अहकाम मुकर्रर किया है. जैसे रमजान के महीने के रोजे और तकरीर पढ़ना लाजिमी करार दिया. एक महीने के बाद अल्लाह ताल्लाह की तरफ से रमजान के बरकत के बदले खुशी का दिन दिया है. वह ईद का दिन है. ईद हमें शांति का पैगाम देता है और एक दूसरे को सुख-दुख में साथ देने की बात कहता है.
जो शख्स इस महीने का कदर नहीं करते हैं वह अल्लाह ताला की नजर में गुनहगार है. इसलिए तमाम मुसलमानों को चाहिए इस मुबारक महीने का कदर करें एवं पूरे मुल्क के अमन शांति के लिए दुआ करे. ईद की नमाज अता किये जाने के बाद मुस्लिम धर्मावलंबियों ने एक दूसरे से गले मिल ईद की मुबारकबाद दी. जिसके बाद खुशियां मनाने का दौर शुरू हुआ.
ईद के मौके पर शहर के बड़ी दरगाह में मेले का माहौल देखा गया. जहां बच्चे हो या बूढ़े सभी एक दूसरे से गले मिल ईद की मुबारकबाद दे रहे थे. ईद की नमाज अता करने के बाद एक दूसरे के घर जाकर सेवइयां खायी तथा खुशियां मनायी. वहीं ईद की नमाज अता करने के बाद मुस्लिम धर्मावलंबियों ने गरीबों को दान दिया. लोगों का कहना था कि इस दिन चाहे वह गरीब ही क्यों न हो उसे खुशियां मनाने का अधिकार है. अल्लाह ताला ने जिसे धरती पर भेजा उसे इस पाक महीने व ईद की खुशियां मनाने का भी अधिकार है.
एक-दूसरे से गले मिलकर मिटाये गिले-शिकवे
जिले भर में प्रशासनिक देखरेख के बीच बुधवार को इस्लाम धर्म मानने वाले नुमाईंदों ने पवित्र रमजान महीने का समापन के उपलक्ष्य में जश्न-ए-ईद के अवसर पर अपने-अपने निकटतम मस्जिदों एवं ईदगाहों में सामूहिक नमाज अदा कर अल्लाह से आपसी खुशहाली व मुल्क की तरक्की व अमन-चैन की दुआ की. बाद में एक-दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी एवं आपसी भूले -शिकवे भूल जाने के संकल्प दुहराएं. इसके साथ ही जिले भर में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया.
ईद मिलन समारोह आयोजित
मौके पर कई स्थानों पर ईद मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी. मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को लच्छेदार सेवईयां, खजूर, दहीबड़ा एवं मिठाईयां भी खिलाकर जमकर इस्तकबाल कर खुशियां मनायी.
ईद की ईदी को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में बुधवार की अहले सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला. सुबह से ही मस्जिदों की इर्द-गिर्द खुशगवार रौनक देखने को मिली. ईद को लेकर मुस्लिम समुदाय के बच्चों में सबसे अधिक उत्साहित नजर आ रहे थे. इस खास दिन पर बच्चों ने नए-नए कपड़े पहने दिखे. दूसरी ओर बड़ों से मनपसंदी ईदी पाकर उनकी खशियों का ठिकाना नहीं रहा.
अक्सर लोग मस्जिदों की फरमान के अनुसार जिले में व्याप्त पानी की संकट के मद्दे नजर अपने-अपने निजी घरों से सभी जरुरतमंद नमाजियों व अन्य लोगों के बीच निजी बोरिंग का पानी चालू कर उन्हें स्नान करने में आपसी सहयोग अदा किया. बाद में अक्सर मुस्लिम धर्म मानने वाले नये-नये कपड़े पहनकर ईदगाहों में आयोजित होने वाली सामूहिक नमाज के लिए रवाना हो गये. इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को लच्छेदार सेवईयां, खजूर, दहीबड़ा एवं मिठाईयां भी खिलाकर जमकर इस्तकबाल कर खुशियां मनाईं .
ईद के मौके पर अक्सर ईदगाहों एवं मस्जिद की इर्द-गिर्द सुरक्षा के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस के जवान तैनात दिखे . इसके पूर्व जिलाधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा की संयुक्त देखरेख में जिले भर में मुस्लिम धर्म मानने वालों की ईद-उल-फितर त्योहार का शांतिपूर्ण एवं सोल्लास आयोजन को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण ड्यूटी में सभी स्थानों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया था. जिले भर के कुल 54 स्थानों पर विधि-व्यवस्था की बेहतर संधारण के लिए पुलिस पदाधिकारियों सहित पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को भी प्रतिनियुक्त किया गया था.
सुरमा व टोपी की जम कर हुई खरीदारी, लोगों में दिखा भारी उत्साह
पर्व के मौके पर लोगों ने नवी की पसंदीदा आंखों में लगाये जाने वाली सुरमा एवं टोपी की भी जमकर खरीदारी की. इसके अलावे इत्र, रुमाल,रुई सहित अन्य सामानों की जमकर लुत्फ उठाएं. चानन प्रतिनिधि के अनुसार, मंगलवार की रात आसमान में चांद का दीदार होने के बाद बुधवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों में कड़ी सुरक्षा के बीच ईद का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.
पर्व में हर वर्ग के मुस्लिम समुदाय के लोग नये-नये कपड़े पहन कर नमाजस्थल पर पहुंच तथा ईद की नमाज अता कर अमन चैन की दुआ मांगी. जिसके बाद हिंदू मुस्लिम एक टेबल पर बैठकर इफ्तार मनाया. जिसमें दूध सेवई सहित अन्य सामग्री को रखा गया था. प्रखंड के भलुई, संग्रामपुर, भंडार, इटौन, मलिया, धनबह, गोड्डी, घोषीकुंडी सहित अन्य गांव में ईद का त्योहार मनाया गया. वहीं त्योहार को लेकर चानन थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार राम के द्वारा क्षेत्र में गश्ती जारी रखी गयी थी.
इन स्थानों पर दिखी विशेष नजर : इस बीच जिले स्थित कई संवेदनशील स्थानों में से विद्यापीठ चौक, इंगलिश, पुरानी बाजार, चितरंजन रोड, प्रभात चौक, शहीद गेट, पचना रोड, नया बाजार, बालगुदर, बेलौरी, महिसौना, तेतरहट, सुरारी इमाम नगर, नोनगढ़, गुलनी, प्रेमडीहा, हलसी, बमुआरा, सूर्यगढ़ा, कजरा, उरैन, पीरीबाजार, मेदनीचौकी, मौलानगर, अलीनगर, माणिकपुर, कटेहर, हल्दी, चकमसकंद, बड़हिया, कृष्णा चौक, मननपुर बाजार आदि जगहों पर लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी में तैनात पदाधिकारी भी चैकस दिखे.
