हरिद्वार-हावड़ा में लूट, किऊल जीआरपी में मामला दर्ज

लखीसराय : दानापुर रेल डिवीजन के मोकामा-हथिदह रेलवे स्टेशन के बीच औंटा हॉल्ट के पास सोमवार की रात हथियार के बल पर अज्ञात अपराधियों ने 12370 डाउन हरिद्वार-हावड़ा एक्सप्रेस के एस 5 बॉगी के गेट पर सफर कर रहे तीन लोगों से लूटपाट किया तथा हथिदह स्टेशन से पूर्व चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतर […]

लखीसराय : दानापुर रेल डिवीजन के मोकामा-हथिदह रेलवे स्टेशन के बीच औंटा हॉल्ट के पास सोमवार की रात हथियार के बल पर अज्ञात अपराधियों ने 12370 डाउन हरिद्वार-हावड़ा एक्सप्रेस के एस 5 बॉगी के गेट पर सफर कर रहे तीन लोगों से लूटपाट किया तथा हथिदह स्टेशन से पूर्व चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतर कर फरार हो गये.

घटना को लेकर पीड़ित पक्ष के द्वारा किऊल जीआरपी में मामला दर्ज कराया गया है. जिसमें आवेदक सह पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि वे अपनी पत्नी अर्चना देवी एवं भाभी रेणु देवी के साथ पटना से किऊल आ रहे थे.
ट्रेन में जगह नहीं मिलने की वजह से वे लोग गेट पर ही यात्रा कर रहे थे. इसी बीच एस 5 में कुछ बदमाशों ने पिस्टल की नोंक पर उनकी पत्नी व भाभी के गले से चेन, अंगूठी, कनवाली एवं नगद राशि लूट ली. आवेदक के अनुसार लगभग 50 हजार से अधिक के गहने व राशि की लूट हुई है. उन्होंने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हथिदह स्टेशन के पूर्व ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोक उतर कर फरार हो गये.
सोमवार की रात ट्रेन के 11:11 मिटन पर रूकने के बाद आरपीएफ व जीआरपी के द्वारा बॉगी में पहुंच सारी बातों की जानकारी ली गयी तथा ट्रेन को 11:26 बजे ट्रेन को रवाना कर दिया गया. मंगलवार की दोपहर मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी.
इस संबंध में किऊल जीआरपी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है तथा जीआरपी मोकामा को हस्तांतरित कर दिया गया है.
ट्रेन ठहराव की मांग
लखीसराय : किऊल विकास समिति के सचिव सुरेश सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बरौनी-समस्तीपुर जाने के लिए महत्वपूर्ण ट्रेन कोलकाता-जयनगर ट्रेन का ठहराव होना अति आवश्यक है. इस संबंध में उन्होंने रेल मंत्रालय को भी पत्र लिखा है. इसके साथ ही उन्होंने समस्तीपुर के लिए किऊल से इएमयू ट्रेन चलाने की मांग भी की है. उन्होंने कहा कि सुबह काठगोदाम ट्रेन के बाद बरौनी समस्तीपुर जाने के लिए यात्रियों को शाम तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है. इस बीच इस दिशा के लिए यात्रियों के पास सिर्फ इंतजार के और कुछ नहीं बचता है तथा लोगों को ज्यादा जरूरत होने पर हथिदह या मोकामा जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >