सूर्यगढ़ा : स्थानीय थाना के आसपास बुधवार की सुबह रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. सुबह तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत के बाद घटनास्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर जकड़पुरा पंचायत के तीनमुहानी के समीप अवैध बालू लेकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर असंतुलित होकर एक 22 वर्षीय युवक बिक्रम कुमार को ठोकर मारने के बाद सड़क किनारे स्थित विद्युत पोल से टकराते हुए गड्ढे में पलट गया. घायल युवक खेमतरनीथान निवासी राजेंद्र ठाकुर उर्फ राजू ठाकुर का पुत्र बताया गया.
ट्रैक्टर ने युवक को मारी ठोकर, हालत गंभीर
सूर्यगढ़ा : स्थानीय थाना के आसपास बुधवार की सुबह रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. सुबह तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत के बाद घटनास्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर जकड़पुरा पंचायत के तीनमुहानी के समीप अवैध बालू लेकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर असंतुलित होकर एक 22 […]

घायल युवक को इलाज के लिए सूर्यगढ़ा पीएचसी लाया गया, जहां से उसे नाजुक स्थिति में बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया. दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक वाहन से कूदकर फरार हो गया. सूर्यगढ़ा थाना के एसआइ अफरोज खान ने घटनास्थल जाकर मामले की जानकारी ली. सूर्यगढ़ा पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है.
बालू माफिया पर लगाम लगाने में विफल हो रही पुलिस: सूर्यगढ़ा. बालू के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर पूरी तरह लगाम लगाने में पुलिस अब तक विफल रही है. पुलिस एवं बालू माफिया के बीच आंख-मिचौनी का खेल बदस्तूर जारी है.
लोगों का कहना है कि मैनेज सिस्टम के आधार पर बालू का अवैध कारोबार चल रहा है. पुलिस से बच-बचाकर बालू का अवैध तरीके से परिवहन करने वाले टैक्टर, ट्रक, ट्रीपर या अन्य वाहन चालकों की रफ्तार सड़क पर कहर बरपा रहा है.
बुधवार को सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के जकड़पुरा पंचायत अंतर्गत तीनमुहानी के समीप तेज रफ्तार अवैध बालू लदा ट्रैक्टर की चपेट में आने से पढ़ाई करने कोचिंग जा रहा छात्र विक्रम कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल को इलाज के लिये पटना ले जाया गया है.
उसकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. लोगों का कहना है कि पुलिस से बच-बचाकर गाड़ी भगा ले जाने की कोशिश में तेज रफ्तार बालू लदा वाहन सड़क पर मौत बांटने को आतुर है. चानन की ओर से दैताबांध के रास्ते बालू एनएच 80 पर लाया जा रहा है. किशनपुर घाट से भी बालू का अवैध उठाव हो रहा है. सड़क पर अवैध बालू लदा वाहन हर दिन तेज गति से फर्राटा मारते नजर आ रहे हैं.
अक्सर नाबालिग ट्रैक्टर चालक सड़क पर अवैध बालू लदा वाहन को भगाते नजर आ रहे हैं. शाम ढलते ही अवैध बालू का परिवहन शुरू हो जाता है. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा बालू माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.