नीतीश यूज कर पानी की बोतल की तरह फेंक देते हैं : उपेंद्र कुशवाहा

लखीसराय. मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन की प्रत्याशी नीलम देवी के पक्ष में बुधवार को जिले के हलसी प्रखंड अंतर्गत तहरारी मोड़ के समीप एक खाली मैदान में आयोजित चुनाव सभा को राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा तथा विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने संबोधित किया. सभा का संचालन सूर्यगढ़ा विधानसभा के […]

लखीसराय. मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन की प्रत्याशी नीलम देवी के पक्ष में बुधवार को जिले के हलसी प्रखंड अंतर्गत तहरारी मोड़ के समीप एक खाली मैदान में आयोजित चुनाव सभा को राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा तथा विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने संबोधित किया.

सभा का संचालन सूर्यगढ़ा विधानसभा के विधायक सह राजद जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव कर रहे थे. सभा को संबोधित करते हुए रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया है. वे नहीं चाहते हैं कि सरकारी स्कूल की व्यवस्था में बदलाव हो.
स्कूल में टीचर नहीं है, समय पर किताबें नहीं मिल पाती है. नीतीश कुमार यूज एंड थ्रो नहीं करते हैं बल्कि यूज करने के बाद पानी की बोतल की तरह मचोड़ कर फेंक देते हैं. इनके साथ में रहने तक सब बढ़िया रहता है बाद में सब खराब हो जाता है.
नीतीश जी ने कहा था कि मिट्टी में मिल जायेंगे लेकिन बीजेपी से हाथ नहीं मिलायेंगे और आज वे बीजेपी से तो हाथ मिला लिए अब उनको यहां के लोग जवाब देंगे. उन्होंने एकजुटता दिखाकर नीलम देवी को जीता कर अहंकारियों को करार जवाब देने का आह्वान किया. वहीं सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों से मिल रहा जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि मुंगेर में परिवर्तन होकर रहेगा. मौके पर वार्ड पार्षद प्रकाश महतो, राजद प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव, मुखिया नजीर बेग, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार, कांग्रेस नेता मधेश्वर सिंह व अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >