जमुई लोकसभा चुनाव को ले जिले की सीमा को किया जायेगा सील

11 अप्रैल को होना है जमुई लोकसभा का चुनाव जमुई व शेखपुरा जिला से लगने वाली सीमाओं को किया जायेगा सील एसपी ने थानाध्यक्षों के साथ बैठक में दिये निर्देश नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विशेष चौकसी बरतने का दिया निर्देश लखीसराय : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने जिले के […]

  • 11 अप्रैल को होना है जमुई लोकसभा का चुनाव
  • जमुई व शेखपुरा जिला से लगने वाली सीमाओं को किया जायेगा सील
  • एसपी ने थानाध्यक्षों के साथ बैठक में दिये निर्देश
  • नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विशेष चौकसी बरतने का दिया निर्देश
लखीसराय : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने जिले के पुलिस पदाधिकारियों व थानाध्यक्षों के साथ बैठक की. बैठक में मासिक अपराध गोष्ठी से संबंधित मामलों के अलावा मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गयी, जिसमें थानाध्यक्षों को उनके क्षेत्र में पहुंचने वाले बाहरी फोर्स को ठहरने की व्यवस्था के साथ समुचित सुविधा देने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही उनकी प्रतिनियुक्ति के स्थलों पर आने जाने के लिए वाहन आदि की व्यवस्था करने की बात कही गयी.
इसके अलावा आगामी 11 अप्रैल को पड़ोसी दो जिलों जमुई व शेखपुरा में होने वाले जमुई लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों जिलों से लगने वाली सीमाओं को चुनाव के दिन सील रखने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया तथा उस दिन सीमावर्ती इलाके में विशेष चौकसी बरतने की बात कही गयी.
इसके साथ ही एसपी ने नक्सल प्रभावित इलाके में लगातार सर्च अभियान चलाने का भी निर्देश दिया. बैठक में एएसपी मनीष कुमार, एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय, पुलिस निरीक्षक सह टाउन थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार, बड़हिया थानाध्यक्ष डीके पांडेय, सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित जिले के लगभग सभी थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >