दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में चार जख्मी

लखीसराय : जिले बड़हिया अंचल के बीरूपुर थाना के तुरकैजनी गांव में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये. घायल का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. घायल के परिजन ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर उनके गोतिया से भूमि […]

लखीसराय : जिले बड़हिया अंचल के बीरूपुर थाना के तुरकैजनी गांव में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये. घायल का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. घायल के परिजन ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर उनके गोतिया से भूमि का पुराना झगड़ा है.

इस झगड़े को लेकर शुक्रवार की सुबह को मिसरी मिस्त्री के पुत्र महेंद्र मिस्त्री व सुधो मिस्त्री एवं महेंद्र मिस्त्री के पुत्र प्रमोद मिस्त्री एवं पत्नी सावित्री देवी व सुधो मिस्त्री की पत्नी कुंती देवी ने घर में घुसकर मारपीट की. इस मारपीट की घटना में सीता मिस्त्री के पुत्र कुंती मिस्त्री एवं कुंती मिस्त्री की पत्नी नुनूवती देवी व पंजाबी मिस्त्री व उसकी पत्नी शालो देवी जख्मी हो गयी.
सभी जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. इधर बीरूपुर थानाध्यक्ष बालमुकूंद राय ने बताया कि घटना को लेकर पीड़िता परिवार थाना पर पहुंचा, लेकिन जख्मी को पहले इलाज कराने के लिए भेजा गया है. पीड़ित के आवेदन पर एफआईआर दर्ज किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >