लखीसराय : शहीद रोशन कुमार के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, जवानों ने दी सलामी

लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक थाना अंर्तगत औरे पंचायत के गरसंडा निवासी मिथलेश कुमार उर्फ पप्पू सिंह के 24 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार ने अपने नाम शहीदों में दर्जकर लखीसराय जिला को गौरवान्वित कर दिया. सीआरपीएफ कोबरा के बटालियन 205 के सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे. बुधवार की देर शाम गया-औरंगाबाद की […]

लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक थाना अंर्तगत औरे पंचायत के गरसंडा निवासी मिथलेश कुमार उर्फ पप्पू सिंह के 24 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार ने अपने नाम शहीदों में दर्जकर लखीसराय जिला को गौरवान्वित कर दिया. सीआरपीएफ कोबरा के बटालियन 205 के सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे.

बुधवार की देर शाम गया-औरंगाबाद की सीमा पचरुखिया जंगल में हुए विस्फोट में उनकी मौत हो गयी. गुरुवार को शहीद सब इंस्पेक्टर रोशन कुमार को शव जैसे ही उनके घर पहुंंचा, श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया.

शहीद के उनके पैतृक गांव में सीआपीएफ के जवानों ने आठ बंदूकों की सलामी दी और बंदूक उल्टा रख कर उनके प्रति श्रद्धांजलि दी गयी. जिला के एसपी कािर्तकेय के शर्मा और पुलिस जवानों ने भी शहीद रोशन कुमार को श्रद्धांजलि दी. घर से निकली शव यात्रा में हजारों लोग मौजूद थे. मरांची में अंतिम संस्कार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >