नशे में घूम रहे 12 शराबी गिरफ्तार

उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से शराब के नशे में घूमते हुए 12 शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया

लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से शराब के नशे में घूमते हुए 12 शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह के पास से वार्ड नंबर 09 नया टोला निवासी शंकर मालाकार के पुत्र पप्पू मालाकार, बड़ी पोखर यद्दु मंडल के पुत्र अशोक मंडल, संतर मुहल्ला निवासी गुरक दास के पुत्र बंगाली दास व छोटी दरगाह निवासी मो कुरबान के पुत्र मो अफरोज एवं किऊल थाना क्षेत्र के हाकिमगंज से खगौर निवासी मुंशी बिंद के पुत्र अमित कुमार, हाकिमगंज निवासी मुस्तफा के पुत्र मुस्तकिन, मरहूम सिराज के पुत्र इमाम मलिक, खगौर निवासी अर्जुन चौधरी के पुत्र श्रवण चौधरी, नया टोला निवासी नारायण साव के पुत्र राधे साव, लियाकत के पुत्र फारूख एवं बड़हिया से सुलेंद्र साव के पुत्र अखिलेश कुमार व लुची चौधरी के पुत्र जोगी चौधरी को पकड़ा गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raushan bhagat

रोशन भगत प्रिंट माध्यम में 14 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >