भागलपुर से आये बंदी को भेजा मंडल कारा

लखीसराय : भागलपुर केंद्रीय कारा से प्रोडक्शन वारंट पर लखीसराय न्यायालय में पहुंचे एक बंदी को न्यायालय द्वारा लखीसराय मंडल कारा भेजे जाने के बाद गुरुवार की देर शाम तक बंदी को मंडल कारा नहीं लेने के नाम पर हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा. इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की रिटेनर अधिवक्ता कुमारी […]

लखीसराय : भागलपुर केंद्रीय कारा से प्रोडक्शन वारंट पर लखीसराय न्यायालय में पहुंचे एक बंदी को न्यायालय द्वारा लखीसराय मंडल कारा भेजे जाने के बाद गुरुवार की देर शाम तक बंदी को मंडल कारा नहीं लेने के नाम पर हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा. इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की रिटेनर अधिवक्ता कुमारी बबीता ने बताया कि गुरुवार को भागलपुर केंद्रीय कारा से बालगुदर निवासी बंदी प्रमोद सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर प्रथम श्रेणी न्यायाधीश दिवाकर कुमार के कोर्ट में लाया गया था.

जिसे कोर्ट द्वारा मंडल कारा लखीसराय भेजा गया, लेकिन कोर्ट आदेश के बावजूद मंडल कारा द्वारा उसे अपने यहां नहीं लिये जाने के बाद बंदी के द्वारा डालसा में जानकारी दी गयी. जहां रिटेनर अधिवक्ता होने के नाते उन्होंने डालसा सचिव को जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि देर शाम तक बंदी को मंडल कारा में नहीं लिये जाने से उहापोह की स्थिति बनी हुई है. बंदी को लेकर कोर्ट की पुलिस न्यायाधीश के आवास व मंडल कारा का चक्कर लगाने को मजबूर हो रहा है. इधर, इस संबंध में डालसा सचिव उमाशंकर ने बताया कि उनके जानकारी में दिया गया है. मामला दिवाकर कुमार के न्यायालय का है, जहां बंदी को कस्टडी में लेकर मंडल कारा भेजे जाने की जानकारी दी गयी है. पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि यह मामला कोर्ट व मंडल कारा के बीच का है.

अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >