रविवार की देर रात दुकान का छप्पर काट चोरी की घटना को दिया अंजाम
टाउन थाना क्षेत्र के स्टेशन के समीप मोबाइल रिपयेरिंग दुकान की घटना
लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र स्थित लखीसराय रेलवे स्टेशन के समीप एक मोबाइल रिपयेरिंग सह मोबाइल विक्रेता हक मोबाइल सेंटर में चोरों ने रविवार की देर रात छप्पर के रास्ते सेंधमारी कर 10 मोबाइल सहित हजारों रुपये के समान की चोरी कर ली. इस संबंध में पीड़ित दुकानदार द्वारा टाउन थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर पुलिस चोरों का पता लगाने की कोशिश में लग गयी है. उन्होंने बताया कि आवेदक के अनुसार लगभग 15 हजार रुपये की संपत्ति की चोरी हुई है.
चोरी की घटना की जानकारी होते ही इलाके के लोगाें में दहशत व्याप्त हो गई है ़
