विभागों के कार्यों की हुई समीक्षा

लोकायुक्त के मामले डीइओ व सीएस कार्यालय में अधिक पाये गये लंबित लखीसराय : जिलाधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को विभिन्न कार्यालयों के पदाधिकारियों की साप्ताहिक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में लोकायुक्त के यहां के मामलों की समीक्षा की गयी. जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन कार्यालय में सबसे अधिक […]

लोकायुक्त के मामले डीइओ व सीएस कार्यालय में अधिक पाये गये लंबित

लखीसराय : जिलाधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को विभिन्न कार्यालयों के पदाधिकारियों की साप्ताहिक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में लोकायुक्त के यहां के मामलों की समीक्षा की गयी. जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन कार्यालय में सबसे अधिक मामले लंबित पाये गये. जिसमें सीएस कार्यालय में सेवांत लाभ मामले का जल्द से जल्द निष्पादन करने की बात कही गयी. इसके अलावा विभिन्न विभागों के मामलें की समीक्षा की गयी. बैठक में डीसीएलआर नीरज कुमार, वरीय उपसमाहर्ता मुकेश कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ राजकिशोर प्रसाद, डीइओ सुनयना कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >