तापमान में वृद्धि से लोगों को दिन में हो रही परेशानी
तापमान में वृद्धि से लोगों को दिन में हो रही परेशानी
दोपहर को घर से निकलने से की जा रही चेतावनी जारी, चेहरा व शरीर ढक कर निकलने की चेतावनी
लखीसराय. वैशाख महीना के दूसरे पखवाड़ा से धूप में तेज लहर एवं गर्मी में इजाफा हुआ है. लोगों को घर से निकलने के लिए जरूरी गाइडलाइन भी जारी किया जा रहा है. रविवार को अधिकतम 36 डिग्री तापमान आंकी गयी है. वहीं न्यूनतम 24 डिग्री तापमान आंकी गयी है. सोमवार को चार डिग्री तापमान बढ़ने की बात कही जा रही है. सोमवार के दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक 40 डिग्री तापमान या इससे अधिक बढ़ने की आशंका है. लगातार तापमान बढ़ने से नदी नाला के पानी भी सूख गया है. किऊल नदी में पानी नहीं के बराबर है. नदी में धूल उड़ रही है. वहीं पोखर तालाब में भी पानी सूखने लगा है. दोपहर 12 बजे के बाद घर से निकलने के साथ ही छाता, गमछा, चेहरा ढकने के कपड़े, चश्मा, टोपी आदि साथ में रखने की सलाह दी गयी है. गर्मी तपने के साथ ही देसी फ्रिज मिट्टी के घड़ा आदि को मांग बढ़ी है. नलयुक्त घड़ा कीमत तीन सौ रुपये प्रति घड़ा है. वहीं बिना नल के एक से दो सौ रुपये प्रति घड़ा बिक रहा है. गर्मी आने के बाद कई तरह के ठंडा पेयजल की बिक्री भी हो रही है. ईख के रस, तरबूज, खीरा, ककड़ी आदि को बिक्री बढ़ी है.