नप कार्यालय में जनगणना को लेकर दूसरे बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ

नप कार्यालय में जनगणना को लेकर दूसरे बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ

सूर्यगढ़ा. नगर परिषद कार्यालय के सभागार में जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का दूसरे बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ. यहां प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप, जनगणना के जिला नोडल पदाधिकारी राधेश्याम कुमार, सिटी मैनेजर लालसा प्रिया सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की. फील्ड ट्रेनर इंद्रदेव साह व संजय कुमार शर्मा द्वारा प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को जनगणना को लेकर डाटा संग्रहण की तकनीकी बारीकियाें की जानकारी दी जा रही है. मौके पर बीडीओ ने कहा कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण व संवेदनशील दायित्व है, जिसे चरणबद्ध तरीके से निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करना है. उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को निर्देश दिया कि वे मकानों की सूची, मकानों के प्रकार व सुविधाओं जैसे पानी, बिजली, शौचालय आदि से संबंधित सटीक जानकारी एकत्र करें नोडल पदाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी को व्यवहार में उतारते हुए पूरी पारदर्शिता व सतर्कता के साथ कार्य करें. ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो. मौके पर कनीय अभियंता अभिषेक कुमार, नगर परिषद सूर्यगढ़ा के प्रधान सहायक प्रिंस कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >