लखीसराय/पिपरिया : बड़हिया थाना क्षेत्र के खुटहा चेतन टोला मौजा की दीरी पर परवल के खेत की रखवाली कर रहे किसान की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना मंगलवार देर रात की बतायी जा रही है. बुधवार की सुबह जब ग्रामीण खेत पर पहुंचे, तो वहां करारी पिपरिया निवासी खड़गधारी बिंद के पुत्र राजो बिंद को मरा पाया. अपराधियों ने राजो बिंद के सिर पर गोली मारी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.
लखीसराय : किसान की गोली मार हत्या
लखीसराय/पिपरिया : बड़हिया थाना क्षेत्र के खुटहा चेतन टोला मौजा की दीरी पर परवल के खेत की रखवाली कर रहे किसान की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना मंगलवार देर रात की बतायी जा रही है. बुधवार की सुबह जब ग्रामीण खेत पर पहुंचे, तो वहां करारी पिपरिया निवासी खड़गधारी बिंद के पुत्र […]

23 मई को टूना भगत को मारी थी गोली
घटना की जानकारी मिलते ही बड़हिया पुलिस अवर निरीक्षक इंद्रदेव राम के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पहले पिपरिया थाना पहुंचे जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में इंद्रदेव राम ने बताया कि मृतक के पुत्र गुड्डू भगत के बयान पर करारी पिपरिया के तीन लोगों को नामजद करते हुए कांड संख्या 82/18 दर्ज की गयी है. नामजदों में करारी पिपरिया निवासी स्व नारायण भगत के पुत्र रूदल बिंद,
चानो बिंद के पुत्र सुभाष बिंद तथा पैरू भगत के पुत्र सुरेश बिंद को अभियुक्त बनाया गया. घटना का कारण बताते हुए कहा गया था कि 23 मई को पिपरिया में दो लोगों के बीच विवाद में टूना भगत को गोली मारकर घायल कर दिया था. जिस मामले में पंचायती करने को लेकर नामजद अभियुक्तों द्वारा राजो बिंद के घर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी थी. श्री राम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही तथा नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर
रही है.
बड़हिया के खुटहा
चेतन टोला मौजा की दीरी पर की घटना
परवल के खेत की निगरानी करने के दौरान मारी गोली
बड़हिया थाने में तीन लोगों को नामजद करते हुए दर्ज की गयी प्राथमिकी