लखीसराय : ऐसी महिलाएं, जिन्होंने अपने बूते बिहार में बदलाव लाया है, समाज को एक नयी दिशा दी, उन्हें प्रभात खबर सम्मानित करेगा. इसके लिए अपराजिता महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम का आयोजन 29 मई को संथ्या छह बजे केआरके मैदान स्थित टाउन हॉल में किया जायेगा. इस कार्यक्रम में जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, नृत्य-संगीत व सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा. स्वच्छता अभियान में विशेष योगदान देने वाली जीविका को भी सम्मानित किया जायेगा. हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में शबीना अदीब, डॉ राहुल अवस्थी, फारूक सरल, विकास बौखल, भालचंद्र त्रिपाठी, जयकुमार रूसवा जैसे नामचीन कलाकार अपनी रचना से लोगों को लोटपोट करेंगे.
अपराजिता महिला सम्मान समारोह 29 को
लखीसराय : ऐसी महिलाएं, जिन्होंने अपने बूते बिहार में बदलाव लाया है, समाज को एक नयी दिशा दी, उन्हें प्रभात खबर सम्मानित करेगा. इसके लिए अपराजिता महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम का आयोजन 29 मई को संथ्या छह बजे केआरके मैदान स्थित टाउन हॉल में किया जायेगा. इस कार्यक्रम में […]
