लखीसराय : सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक एनएच-80 पर शुक्रवार की दोपहर अपराधियों ने उरैन के पंचायत सचिव रवींद्र कुमार पर जानलेवा हमला किया. अपराधियों ने प्रखंड कार्यालय सूर्यगढ़ा से पीछा करते हुए पेट्रोल पंप व रामपुर गांव के बीच खाली जगह पर पंचायत सचिव रवींद्र कुमार को टारगेट कर गोली चलायी, लेकिन गोली उसके साथी सह सूर्यगढ़ा प्रखंड के ही पश्चिम सलेमपुर के पंचायत सचिव अरुण कुमार सिंह के बायीं ओर पीठ को
सूर्यगढ़ा के रामपुर पेट्रोल पंप के पास की घटना
लखीसराय : सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक एनएच-80 पर शुक्रवार की दोपहर अपराधियों ने उरैन के पंचायत सचिव रवींद्र कुमार पर जानलेवा हमला किया. अपराधियों ने प्रखंड कार्यालय सूर्यगढ़ा से पीछा करते हुए पेट्रोल पंप व रामपुर गांव के बीच खाली जगह पर पंचायत सचिव रवींद्र कुमार को […]

इधर पंचायत सचिव…
छिलती हुई निकल गयी. घटना के बाद घायल अरुण सिंह को टाउन थाना के पास एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. घटना के संबंध में उरैन पंचायत के सचिव रवींद्र कुमार ने बताया कि वे और अरुण सिंह सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय में बैठक में भाग लेकर एक ही बाइक से अपने-अपने घर बभनगामा व गरसंडा जा रहे थे. पेट्रोल पंप व रामपुर गांव के बीच पूर्व से बाइक से पीछा करते हुए आ रहे अपराधियों ने उन पर गोली चला दी. उन्होंने बताया कि बाइक पूर्वी सलेमपुर के उपमुखिया अरुण ठाकुर चला रहे थे. वहीं बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति को वे पहचान नहीं सके. रवींद्र कुमार ने बताया कि उरैन पंचायत के पूर्व मुखिया के प्रतिनिधि सह श्रीकिशुन पंचायत विकास मित्र फुलेंद्र मांझी उनपर सात निश्चय कार्यक्रम के कार्यों को उसके द्वारा कराये जाने को लेकर लगातार दबाव बना रहा था.
इस संबंध में उनके द्वारा यह कहे जाने की कार्यक्रम के तहत वार्ड सदस्य को काम कराना है और राशि भी उन्हीं के माध्यम से दी जानी है. इसके बावजूद वह राशि देने को लेकर लगातार धमकी दे रहा था. उसने जान से मारने की भी धमकी दी थी. फुलेंद्र सहान मुशहरी की जुली खातून के साथ मिलकर दबाव बना रहा था. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ मनीष कुमार, टाउन थानाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह, सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष राजेश रंजन, उरैन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुबोध कुमार, जिप उपाध्यक्ष मनोज कुमार,
भाजपा नेत्री बबीता कुमारी, पंचायत समिति सदस्य जीतेंद्र कुमार आदि थाना चौक स्थिति निजी क्लीनिक पहुंच मामले की जानकारी ली. घटना के बाद पुलिस के द्वारा दो लोगों के हिरासत में लिये जाने की बात कही जा रही है, लेकिन इस संबंध में कोई भी पुलिस पदाधिकारी कुछ बोलने से कतरा रहे हैं. इस संबंध में सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि मामला पूरी तरह संदिग्ध लग रहा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने किसी भी व्यक्ति के हिरासत में होने से इंकार किया है. जबकि इस संबंध में एसडीपीओ मनीष कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. गिरफ्तारी या हिरासत के संबंध में उन्होंने भी जानकारी से अनभिज्ञता जतायी है.