मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से की समीक्षा
लखीसराय : समाहरणालय परिसर स्थित एनआईसी के सभागार में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सूबे के मुख्य सचिव अंजनी कुमार ने धान अधिप्राप्ति कार्य की समीक्षा कर विभिन्न दिशा निर्देश दिया. खास कर पैक्सों द्वारा धान खरीद के उपरांत मिलरों से चावल प्राप्त कर बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदामों तक नहीं पहुंचाने को लेकर जल्द से जल्द कार्य निष्पादित कराये जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया.
इस वर्ष लक्ष्य के वनिस्पत काफी कम धान खरीद होने के बावजूद एक माह के बाद भी लगभग 30 हजार क्विंटल चावल विभिन्न पैक्सों के पास लंबित पड़ा हुआ है. पिछले वर्ष ऐसे ही मामला को लेकर पैक्सों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई प्रारंभ करनी पड़ी थी. इस वीसी के दौरान डीएम शोभेंद्र कुमार चौधरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अर्चना भारती,एसएफसी प्रबंधक प्रह्लाद सिंह, अंचल निरीक्षक आदि उपस्थित थे.
