मंदिर से भगवान शनि का चांदी का मुकुट चोरी

लखीसराय : सोमवार की संध्या 4.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित शनि मंदिर में माला चढ़ाने के दौरान भगवान का मुकुट चुराकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में मंदिर की सफाई करने वाली शकुंतला शर्मा ने बताया कि वह मंदिर परिसर में झाड़ू लगा रही […]

लखीसराय : सोमवार की संध्या 4.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित शनि मंदिर में माला चढ़ाने के दौरान भगवान का मुकुट चुराकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में मंदिर की सफाई करने वाली शकुंतला शर्मा ने बताया कि वह मंदिर परिसर में झाड़ू लगा रही थी. उसी दौरान एक व्यक्ति चार पांच माला लेकर मंदिर में प्रवेश किया़
उसने सोचा की कोई भक्त भगवान की पूजा करने पहुंचा है. उस व्यक्ति ने भगवान को मालाओं से पूरी तरह ढंकने के बाद मंदिर से चला गया़ मंदिर परिसर की सफाई के बाद संध्या में भगवान का माला बदलने के लिए जब उसके द्वारा भगवान को पहनाये गये माला को हटाया गया तो भगवान के सिर पर से चांदी का मुकुट गायब था़ इस संबंध में महिला शकुंतला शर्मा ने बताया कि विगत दिनों महेश कबाड़ी द्वारा भगवान को उक्त मुकुट चढ़ाया गया था.
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही महेश कबाड़ी भी मंदिर पहुंचे. उन्होंने घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने चार हजार रुपये में मुकुट खरीदकर भगवान को चढ़ाया था़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >