अत्याधुनिक 200 बेड क्षमता वाले अस्पताल का शिलान्यास

अत्याधुनिक 200 बेड क्षमता वाले अस्पताल का शिलान्यास

अस्पताल बनने से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नयी दिशा

बड़हिया. नगर के बाहरी क्षेत्र पचमहला ओपी के पास प्रस्तावित 200 शैय्या वाले बाल्मीकि सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल के निर्माण कार्य की शुरुआत सोमवार को भूमि-पूजन के साथ हुई. धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच पूरे विधि-विधान से कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर होलटेक इंटरनेशनल के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ कृष्णपाल सिंह के परिजनों ने पूजा-अर्चना में भाग लिया. उनकी बहन ध्रुवतारा देवी व बहनोई रामशंकर चौधरी ने मुख्य रूप से भूमि पूजन की प्रक्रिया पूरी की. पटना से आये पुरोहितों के साथ स्थानीय विद्वान ललित झा व राहुल झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान कराया. जानकारी के अनुसार, इस अस्पताल का निर्माण डॉ कृष्णपाल सिंह अपने दिवंगत पिता की स्मृति में करा रहे हैं. सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह 200 बेड का अस्पताल तैयार होने पर बड़हिया ही नहीं, बल्कि आसपास के कई जिलों के लोगों को भी गुणवत्तापूर्ण इलाज की सुविधा देगा. कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद की सभापति डेजी कुमारी, उनके प्रतिनिधि सुजीत कुमार, नवीन कुमार सिंह, जयशंकर प्रसाद सिंह उर्फ भादो बाबू, अमित कुमार, विकास कुमार सिंह, अजय सिंह, राजीव कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >