महेशपुर पंचायत में 18 अप्रैल से शुरू होगा 11 दिवसीय दुखहरणी महायज्ञ

भक्ति, शक्ति और लोक कल्याण की भावना के साथ पीरी बाजार थाना क्षेत्र के महेशपुर पंचायत अंतर्गत गाड़ी विशनपुर गांव में 18 अप्रैल से भव्य श्रीश्री 108 एकादश रुद्र दुखहरणी महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा

पीरीबाजार. भक्ति, शक्ति और लोक कल्याण की भावना के साथ पीरी बाजार थाना क्षेत्र के महेशपुर पंचायत अंतर्गत गाड़ी विशनपुर गांव में 18 अप्रैल से भव्य श्रीश्री 108 एकादश रुद्र दुखहरणी महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा. 11 दिनों तक चलने वाले इस महाअनुष्ठान को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारी समिति युद्धस्तर पर कार्य कर रही है. यज्ञ का शुभारंभ 18 अप्रैल की सुबह एक ऐतिहासिक कलश शोभायात्रा के साथ होगा. गाजे-बाजे, हाथी-घोड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ निकलने वाली इस यात्रा में सैकड़ों कुंवारी कन्याएं और महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल होंगे. यह शोभायात्रा पूरे गांव का भ्रमण कर यज्ञ मंडप पहुंचेगी, जहां वैदिक विधि विधान के साथ कलश स्थापित किये जायेंगे.

विद्वान आचार्यों के सानिध्य में होगा अनुष्ठान

महायज्ञ के सफल संचालन के लिए यज्ञाचार्य कन्हैया झा के नेतृत्व में विद्वान पंडितों की टोली जुटेगी. 29 अप्रैल तक आहुतियों का क्रम जारी रहेगा. सांस्कृतिक और आध्यात्मिक समागम श्रद्धालुओं के लिए भक्ति और मनोरंजन का विशेष संगम देखने को मिलेगा. वृंदावन से पधारीं प्रख्यात कथावाचिका प्रेमा सखी और ओमप्रकाश शास्त्री अपनी अमृतमयी वाणी से भक्तों को सराबोर करेंगे. वृंदावन के कलाकारों द्वारा प्रतिदिन रासलीला व रामलीला का सजीव मंचन किया जायेगा. बच्चों और ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले और रोमांचक ””मौत का कुआं”” आकर्षण का केंद्र रहेंगे. आयोजन यज्ञ समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार, सचिव निलेश कुमार और कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से बताया कि आयोजन को भव्य बनाने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों में सघन प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस महायज्ञ में सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बनें और आध्यात्मिक शांति का लाभ उठायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >