दो बाइक की टक्कर में एक जख्मी

पिपरिया : रेहुआ-किशनपुर गांव के बीच हनुमान मंदिर के समीप लखीसराय-मुड़बरिया पथ पर दो बाइक के आमने सामने टक्कर मे एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सूचना के अनुसार मुड़बरिया की ओर से एक बाइक लखीसराय आ रही थी तभी लखीसराय की ओर से रामचंद्रपुर जा रही एक अन्य बाइक आमने सामने […]

पिपरिया : रेहुआ-किशनपुर गांव के बीच हनुमान मंदिर के समीप लखीसराय-मुड़बरिया पथ पर दो बाइक के आमने सामने टक्कर मे एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सूचना के अनुसार मुड़बरिया की ओर से एक बाइक लखीसराय आ रही थी तभी लखीसराय की ओर से रामचंद्रपुर जा रही एक अन्य बाइक आमने सामने टकरा गयी. जिससे रामचंद्रपुर निवासी ध्यानी सिंह के पुत्र अनिल सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
मारपीट मामले में दो गिरफ्तार
पिपरिया . प्रखंड के मोहनपुर गांव में आपस में झगड़ा कर रहे दो भाईयों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद थाना मे शिकायत किये जाने के बाद पिपरिया पुलिस ने दो को गिरफ‍्तार किया है. पिपरिया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना में झिंगन यादव के पुत्र जनार्दन यादव और जनार्दन यादव के पुत्र रामाधार यादव को पुलिस ने गिरफ‍्तार कर जेल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >